रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 16 अप्रैल 2021 : डेहरी /रोहतास : एसपी के आदेशानुसार जिले के 101 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार वैसे पुलिस पदाधिकारी जो दो या दो से अधिक वर्ष तक एक ही स्थान पर पदस्थापित थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर कर जिले के दूसरे स्थान पर पदस्थापित कर दिया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर अपने अपने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। जिनमें पु0अ0नि0 रामदयाल सिंह डालमियानगर से काराकाट थाना, पु0अ0नि0 तिल्ला उराव दरिहट से दावथ थाना, पु0अ0नि0 उदय शंकर सिंह सासाराम नगर थाना से पुलिस केंद्र डेहरी, स0अ0नि0 मुन्ना कुमार सिंह सासाराम नगर थाना से बिक्रमगंज थाना, स0अ0नि0 रामचंद्र मुखिया सासाराम नगर थाना से नटवार थाना, स0अ0नि0 बबलू कुमार सासाराम मुफस्सिल थाना से संझौली थाना, पु0अ0नि0 राजकुमार सिंह करहगर से दरिहट थाना, स0अ0नि0 बच्चा राम करहगर से नासरीगंज थाना, स0अ0नि0 भगवान सिंह कोचस से कछवा थाना, स0अ0नि0 अरविंद कुमार सिंह बड्डी से नोखा थाना, स0अ0नि0 सत्येंद्र कुमार नोखा से काराकाट थाना, पु0अ0नि0 रामानंद राम बघैला से नासरीगंज थाना, स0अ0नि0 हमीद अहमद बिक्रमगंज से सासाराम नगर थाना, पु0अ0नि0 राजनाथ राम दावथ से बघैला थाना स0अ0नि0 बिगन गहलोत संझौली से सासाराम मुफस्सिल थाना, स0अ0नि0 कैलाश पासवान नटवर से सासाराम नगर थाना, पु0अ0नि0 राजेंद्र राम नासरीगंज से करहगर थाना, स0अ0नि0 मंटू कुमार नासरीगंज से कोचस थाना, स0अ0नि0 कवल किशोर यादव कच्छवा से करहगर थाना, पु0अ0नि0 सत्येंद्र पासवान काराकाट से डालमियानगर थाना, स0अ0नि0 त्रिपुरारी मंडल काराकाट से बड्डी ओपी में सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जिन्हें तत्काल प्रभाव से 24 घंटे के अंदर पदस्थापित कर मुख्यालय को पदस्थापना का प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है। जिससे जिले में विधि व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network