आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 अप्रैल 2022 : सासाराम : सोमवार को कैमूर व रोहतास जिले के कुल 30 बूथों पर मतदान होगा. स्वच्छ व निष्पक्ष रूप से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन लगभग तैयारियां पूरी कर ली है. बतातें चलें कि रोहतास सह कैमूर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 07 चुनाव के मतदान करने के लिए एक दिन शेष रह गया है और इसका चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया. अब चार अप्रैल को दोनों जिले रोहतास व कैमूर के प्रखंड मुख्यालयों पर बनाए मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा. इसमें रोहतास जिले  के 19, तो कैमूर जिले के 11 प्रखंड मुख्यालय पर मतदान होगा. बतातें चलें कि रोहतास सह कैमूर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 07 चुनाव के लिए कैमूर व रोहतास जिले के कुल 5972 निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदाता मतदान करेंगें. इसमें रोहतास जिले के 3793 और कैमूर जिले के 2179 निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदाता अपने अपने संबंधित बूथों पर मतदान कर एमएलसी चुनेगें. इन मतदाताओं में सांसद, विधायक व विधान पार्षद आदि होंगे. इस चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सम्पन्न होने के बाद सात अप्रैल को मतगणना होगी. मतगणना की तैयारी भी जिला प्रशासन द्वारा जोरो-शोरो के साथ की जा रही है. मतगणना जिला मुख्यालय सासाराम स्थित श्री शंकर कॉलेज तकिया में होगी.

कैमूर जिले के मतदाताओं की सूची

प्रखंड/बूथ  मतदाताओं

नौवं           149

रामगढ़       167

दुगावर्ती      199

मोहनियां     290

कुदरा         203

अधौरा       87

रामपुर        133

भगवानपुर   128

भभुआ        397

चांद           193

चैनपुर        251

रोहतास जिले के मतदाताओं की सूची

कोचस       226

करहगर      331

शिवसागर   244

चेनारी        173

सासाराम     158

नोखा         217

दावथ         163

सूर्यपुरा       93

दिनारा        349

बिक्रमगंज   220

संझौली       98

राजपुर       113

काराकाट    312

नासरीगंज   208

अकोढ़ीगोला 192

डिहरी          265

तिलौथू       167

रोहतास      116

नौहट्टा         148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network