रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 नवम्बर 2021 : सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की रोहतास जिला ईकाई ने रविवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी एवं पुनर्निर्माण में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा योगदान है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। पंडित नेहरू का बच्चों से बेहद लगाव था इसीलिए हर वर्ष हम उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सादर नमन किया। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मृतुन्जय पांडे, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय दुबे, जोगिंदर पाल, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल, परशुराम सिंह, उज्जवल सिंह, आरजू आलम, हजारी अंसारी, अनिल महतो, एनुल खान बिंदेश्वरी सिंह, लता सिन्हा, कृष्णा कुशवाहा, बंटी पाठक, रामबाबू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network