रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 11 नवम्बर 2021 : सासाराम। वैश्विक कोविड-19 महामारी काल में चुस्त दुरुस्त ब्यवस्था एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने जहां बुधवार को पहला अर्ध्य अर्पण किया, वहीं शनिवार को उदयमान सूर्य को छठव्रतियों द्रारा अर्ध्य देने के साथ ही सूर्योपासना का चार दिवसीय महापावन पर्व छठ जिला मुख्यालय सासाराम सहित संपूर्ण जिले में शांति पूर्वक सपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न घाटो पर रौशनी एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। हल्के-हल्के ठंड व कोहरे के बीच उदयमान भगवान भास्कर की लालिमा दीखते हीं छठव्रतियों में अर्ध्य देने के लिए होड़ मच गई। जिले के सभी घाटों पर काफी भीड़ देखी गई। बुधवार के दिन दोपहर बाद से सूर्योपासना का महापर्व छठ के मद्देनजर भागवान भास्कर को अपना पहला अर्ध्य अर्पण करने लिए छठव्रतियों का विभिन्न घाटो पर आने का सिलसिला शुरू हो गया। छठ से सबंधित विभिन्न प्रॉम्परिक गीत गाते हुए जहां छठव्रतियों का घाटो की ओर आने का तांता लगा रहा। वहीं छठ गीतों से विभिन्न घाट गुलजार रहे। महिलाएं एवं युवतियां विभिन्न परिधानों एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर नजर आ रही थी। ईख, दौरा, डाल सहित विभिन्न फल व पकवानो से सुसज्जित दऊरा लेकर व्रती घाटो पर जाते दिखे। जबकि पीछे पीछे व्रती महिलाएं सपरिवार गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। सभी घाट जुगनुओं के भाँति घी के दिये से पुरे रात टिमटिमाते नजर आए। अस्त होते सूर्य को जहां जल से अर्ध्य दिया तो वहीं उदयमान सूर्य को दूध से अर्घ्य दिया गया। इस बाबत प्रशासन,स्वयंसेवी संगठन तथा छठ पूजा समिति के सदस्यों ने घाट से लेकर सड़क ,गली ,मुहल्लो की साफ सफाई कर सड़कों को आकर्षक तरीके से सजाया था। घाटों की ओर जाने वाले हर रास्ते को विभिन्न रंगो से रंगोली बनाकर व्रतियों के स्वागत में तैयार किया गया था तथा रौशनियों व परंपरागत गीतों से घाट सरोबोर दिखे।

गौरतलब हो कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भी त्याग, तपस्या एवं श्रद्धा का महापर्व छठ फजलगंज स्थित अपने आवास पर सपरिवार बड़े हीं धूमधाम से मनाया तथा अपने परिवार सहित पूरे जिले की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके अलावा जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, सदर एसडीओ मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रावत, नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह व अन्य वरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों को अर्घ्य भी दिलवाए।

https://youtu.be/autncYse0B0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network