रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 सितम्बर 2021 : सासाराम। जिला जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक सोमवार को लालगंज सासाराम स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि आर. सी.पी. सिंह का रोहतास जिला में आगमन हम सभी के लिए गौरव की बात है। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता बहुत ही उत्साहित और प्रसन्न है। उनके इस कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिले के मोहनी बॉर्डर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा फिर तय कार्यक्रम के अनुसार शिवपुर हॉल्ट, धावा पुल, बिक्रमगंज चौक, थाना चौक, संझौली,सुसाढ़ी, नोखा, बरांव, अगरेर, सासाराम पार्टी कार्यालय, लोहिया चौक, वेदा, आऊंआ गेट, शिव सागर, टिकारी तथा खुरमाबाद में कैमूर जिले की सीमा तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथी घोड़े तथा बाजे गाजे के साथ अपने नेता का स्वागत करेंगे और उनके विचारों से अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि उनके जिले में आगमन को सफल बनाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं तथा यह दौरा कई मायनों में यादगार रहेगा। बैठक के दौरान पूर्व विधायक ललन पासवान, डॉक्टर अशोक कुमार, सविता नटराज, रजिया कामिल अंसारी, रिंकू सिंह, सुनील रजक, रवि रंजन सिंह, अलख निरंजन, राकेश कुमार, मुन्ना, रेणु कुशवाहा ,संगीता सिंह, असलम अंसारी, हरिशंकर सिंह, सुखदेव चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, मदन मिश्रा, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र चौहान, मुनेश्वर कुशवाहा, राम पूजन सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network