रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2021 : सासाराम। कार्यपालक सहायकों का धरना प्रदर्शन शहर के ओझा टाउन हॉल के प्रांगण में रविवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। जब तक हमारी आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेगें तथा सोमवार से आमरण अनशन करेगें। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष सईद आलम ने पत्र जारी कर कहा की कार्यपालक सहायकों की मांग जायज है तथा गोपगुट कार्यपालक सहायकों की मांगों का पुरजोर समर्थन करता हैं। हम सरकार से मांग करते है की कार्यपालक सहायकों की जायज मांगों पर संघ के नेताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता कर हड़ताल को समाप्त कराएं। मौके पर रंजन सिंह,विनय दुबे, अविनाश, नंद किशोर,संजय तिवारी, दीपक कश्यम, मनीष कश्यप, मुन्ना सोनी, राजीव,संतोष, प्रशांत,जितेंद्र, वशिष्ठ, रविन्द्र, गुलशन, मोनू, रितेश, धीरज, संतोष, विकास, मुन्ना, राज किशोर, इमरान, हैदर, उमेश,अरुण, अमित,चंदन,सत्यम,पंकज, दीपक, सचिन, अभिनव, राम सागर, रणजीत, राजू, मुकेश, पंकज, अखिलेश, पूजा, हीना, बुलबुल, पप्पू, धीरज,ब्रज किशोर, सत्या, धनंजय, मनोज, सोनू,विष्णु,आकाश,अलख, रितेश मेहता, दिव्या, मोना, विद्या, निकिता, रंजू, कृतिका, भावना, अंशिका, आयुषी, विद्या,ऋषि, संजय,राहुल, मीरा, पूजा, प्रिया, एवं रागिनी सहित सैकड़ों कार्यपालक सहायक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network