रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 16 अगस्त 2021 : दावथ : प्रखंड मे 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानो व कार्यालयों मे आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया।प्रखंड मुख्यालय मे प्रमुख लक्ष्मिना देवी,थाना परिसर मे थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंह,सीएचसी मे डा. सौरभ प्रकाश,प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय मे प्रधानाध्यापक कौशलेश कुमार, जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में डॉ प्रकाश चतुर्वेदी,बीआरसी मे बीईओ उमेश राय,कन्या मध्य विद्यालय मे एचएम श्री निवास सिंह अंकुरम पब्लिक स्कूल दावथ में मनोज कुमार सिंह, जे डी एम स्कूल बभनौल में दिनेश पाण्डेय, ने झंडोतोलन किया।पूर्व सैनिक संघ कार्यालय पर अध्यक्ष केदारनाथ सिंह व्यापार मंडल मे अध्यक्ष रणजीत सिंह,नगर पंचायत कोआथ मे मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, दावथ पैक्स अध्यक्ष कंचन देवी,दावथपंचायत भवन मे मुखिया चन्द्रमा सिंह,एमएस योगिनी मे एचएम अनिल राय सहित सभी पंचायत भवनो पर सम्बंधित मुखिया,ग्राम कचहरी मे संबंधित सभी सरपंचों ने ध्वजारोहण किया।वहीं मलियाबाग अम्बेडकर पार्क मे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पार्क मे पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह,जदयु अध्यक्ष अशोक चौधरी,भाजपा मंडल सचिव विनोद सिंह,राजद अध्यक्ष राजेश्वर राम ने भी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।इस प्रकार प्रखंड के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानो व संगठन के कार्यालयों मे राष्ट्रीय ध्वज को सभी लोगों ने सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network