संसार में ईश्वर से भी ऊंचा गुरु का स्थान होता है :- विपिन बिहारी

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 अप्रैल 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । संत महात्माओं का आश्रम अद्वैत स्वरूप भक्ति योग आश्रम दरिहट स्थित पश्चिम टोला में दिन शुक्रवार को प्रवचन व भंडारा का आयोजन महंत राजेश्वरानंद जी महाराज के अगुआई में किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों संत महात्माओं ने दिव्य वाणी से श्रद्धालुओं को एक नया मार्गदर्शन दिया। वही दूर दराज से आए हुए आगंतुक सभी भक्तों ने भी अपने गुरु के भक्ति में लीन होकर अनेकानेक भजन गायक व गुड़गांव किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनिल कुमार पांडेय, संतोष कुमार साह, आनंद कुमार, सत्येंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, योगेंद्र सिंह ब्यास, राजकुमार पांडेय व अन्य लोगों के सहयोग से वार्षिक भंडारा किया गया। वही प्रवचन कर्ता बारूण स्थित रेडिया आश्रम के महंत मनविचार नंद जी महाराज ने कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन हेतु एक गुरु की जरूरत अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि समय रहते एक सच्चे गुरु का चुनाव जीवन में कर लेना चाहिए तभी जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य का तन मिला है तो परमात्मा व गुरु को कभी भूलना नहीं चाहिए। कस्पा आश्रम के महंत सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन में गुरु नहीं तो मनुष्य का जीवन ही अधूरा है। उन्होंने कहा कि गुरु अंधकार से खींच कर, प्रकाश में ले जाने का काम करता है वही एक सच्चा गुरु हो सकता है।गुरु को केवल परलोक तक पहुचाने वाला ही नहीं ,वर्तमान को सुधार कर भविष्य बनाने वाला कहा गया है। वही अद्वैत स्वरूप भक्ति योग आश्रम आश्रम के महंत राजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि भारतीय दर्शन में गुरु को केवल एक व्यक्ति या पद नहीं माना जाता है बल्कि एक तत्व माना गया है जो अगर मन में श्रद्धा और विश्वास के साथ स्थापित हो जाए तो इस संसार में शिष्य को अपने समान बना देता है। यही कारण है कि सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। इस मौके पर दरिहट पंचायत के पूर्व मुखिया बिपिन बिहारी पांडे ,मुन्ना गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, राजेश पांडे, अटल पांडे पूर्व पैक्स अध्यक्ष ,विवेक पांडे व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network