आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 फरवरी 2023 : नई दिल्ली । सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि 2017 से 2022 के दौरान 30 लाख से अधिक भारतीय उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे. 

लोकसभा में जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और अन्य सदस्यों ने सवाल किया था. 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है.

मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, “7.50 लाख भारतीयों ने 2022 में विदेश जाने का अपना उद्देश्य अध्ययन या शिक्षा बताया.” यह संख्या 2021 में 4.4 लाख, 2020 में 2.59 लाख, 2019 में 5.86 लाख, 2018 में 5.17 लाख और 2017 में 4.54 लाख थी. मंत्री से यह भी पूछा गया था कि क्या यह सच है कि विदेशों में भारतीय छात्रों की ओर से खर्च किया जा रहा पैसा, देश के शिक्षा बजट से अधिक है और क्या सरकार के पास उक्त धन को बचाने के लिए उच्च स्तर का अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का कोई प्रस्ताव है?

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network