राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री श्रीमती अनामिका एवं मैथिली रचनाकार श्री कमलकांत झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : पटना । राज्यपाल फागू चौहान औरमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री श्रीमती अनामिका एवं मैथिली रचनाकार श्री कमलकांत झा को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। मुजफ्फरपुर की रहने वाली श्रीमती अनामिका को हिंदी कविता संग्रह टोकरी में दिगन्त : थेरी गाथा : 2044 के लिये यह सम्मान दिया गया है, जबकि मैथिली साहित्य के लिये बिहार के दरभंगा के ही श्री कमलकांत झा को उनकी रचना “गाछ रूसल अछि’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार की बेटी को हिंदी का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश की आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले दोनों रचनाकारों की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network