रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 जून 2021 : गोपालगंज : बाढ़ के पूर्व विभाग द्वारा किये जा रहे बाढ़ निरोधत्मक कार्यो को लोक सभा के सदस्य डॉ आलोक कुमार सुमन ने निरीक्षण किया। इनके साथ बाढ़ संघर्षात्मक बोर्ड के चेयरमैन मो हामिद , अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार,सहायक अभियंता,कनीय अभियंत मौजूद थे।इन अधिकारियों के साथ सबसे पहले कुचायकोट थाना के कालामटिहनीया गॉव के पास गए जहाँ बाढ़ नियंत्रण के द्वारा बाढ़ निरोधत्मक कार्यो को देखा।जियो बैग से बनाये गए बेडबार के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद पतहरा-मशानथाना और हीरापाकड छरकी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर गंडक नदी में आने वाले बाढ़ से गोपालगंज को बचाने के लिए बाढ़ निरोधत्मक कार्य कराए जा रहे है।बाढ़ नियंत्रण विभाग के सभी अभियंता गुणबत्ता पूर्ण कर करने में लगे है।सही कार्य हो इसके समय समय पर अधिकारियों और मेरे द्वारा निगरानी रखी जा रही है।किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network