आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 17 नवम्बर 2022 : बक्सर : श्री त्रिदंडी स्वामी समाधि स्थल चरित्रवन बक्सर में 18 नवंबर को श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 नवंबर से विधिवत पूजा पाठ कीया जा रहा है तथा इसमें बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में संत महात्मा तथा श्रद्धालु आ चुके हैं।काशी मथुरा बनारस आदी जगहों से आए आचार्यों के मंत्रोचार ध्वनी के बीच श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके लिए भव्य तरीके से प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्री जियर स्वामी जी महाराज के दर्शन हेतु काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि सभी कार्यों का देखभाल श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज कर रहे हैं उन्हीं की देखरेख में प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि

लक्ष्य पवित्र नहीं हो तो वरदान भी हो जाते शाप:- जीयर स्वामी।

लक्ष्य पवित्र नहीं हो तो वरदान भी शाप बन जाता है। अपने साधन और सामर्थ्य को समाज हित में लगाएं दूसरे के अहित के प्रयोजन से उपर्युक्त सहयोगी साधन भी विपरीत परिणाम देने लगते हैं। नकारात्मक विचार और कुकृत्य से समाज में व्यक्ति को यथोचित सम्मान प्राप्त नहीं होता है। इसलिए नकारात्मक भाव मन में अंकुरित भी नहीं होने दें।

श्री जीयर स्वामी ने कहा कि व्यक्ति को ईश्वर द्वारा प्राप्त शरीर और संसाधनों का कभी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शक्ति और साधन क्षीण होते हैं और समाज, व्यक्ति को हेय दृष्टि से देखता है। प्रहलाद अपने पिता हिरण्यकश्यपु द्वारा लाख समझाने एवं प्रताड़ित करने के बावजूद भगवान से अलग नहीं हो रहे थे।

हिरण्यकश्यपु ने प्रहलाद को पहाड़ से गिरवाया, हाथी से कुचलवाया और विष पिलवाया लेकिन वे ईश्वर-कृपा से सुरक्षित रहे। हिरण्यकश्यपु की बहन होलिका ने तपस्या से एक ऐसी चादर प्राप्त की थी, जिसे ओढ़ने के बाद अग्नि का प्रभाव नहीं होता था। हिरण्यकश्यपु ने प्रहलाद को जलाने के लिए होलिका का उपयोग किया। होलिका जब प्रज्जवलित अग्नि में प्रह्लाद को लेकर बैठी तो प्रभुकृपा से ऐसी आधी आयी चादर होलिका के शरीर से उड़कर लाद के शरीर को ढक लिया। होलिक जल गयी और प्रहलाद बच गए। होलिका का उद्देश्य पवित्र नहीं था। इसलिए सहयोगी साधन भी विपरीत परिणाम दे दिया। भौतिक एवं अभौतिक साधनों को दूसरों के अहित में नहीं लगाना चाहिए।

स्वामी जी ने कहा कि वाणी पर संयम रखना चाहिए। बिना सोचे-विचारे कुछ नहीं कहना चाहिए। इसीलिए नीति कहती है कि शास्त्रपूतं वदेत् वाचम् यानी शास्त्र के अनुकूल वाणी बोलनी चाहिए। मन से सोचकर वाणी बोलनी चाहिए। जो शिक्षा, भगवान, संत और शास्त्र के विरोधी हों, वह शिक्षा ग्राह्य नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत आहार, गलत व्यवहार एवं शास्त्र-विरूद्ध विवाह के कारण जीवन में शांति नहीं मिलती। बल्कि जीवन संकटमय हो जाता है। हमारे बोलने और देखने की शैली अच्छी नहीं हो तो जीवन निराशपूर्ण हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network