तीन डॉक्टरों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया। उनके साथ उनकी बेटी राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और राजद नेता भोला यादव भी गए

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 मार्च 2022 : रांची। डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है। किडनी में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने दिल्ली एम्स रेफर करने का निर्णय लिया है। मेडिकल बोर्ड के आदेश पर मंगलवार शाम उनको तीन डॉक्टरों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया। उनके साथ उनकी बेटी राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और राजद नेता भोला यादव भी गए।सुबह अचानक बिगड़ गई थी तबीयतबताया जा रहा है कि लालू की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रांची रिम्स में इलाजरत थे। 21 फरवरी को रांची की सीबीआई अदालत ने लाले को  पांच वर्ष जेल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपए का जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था। लालू की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network