आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 मार्च 2023 : पटना : राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने न्यायमूर्ति  के० विनोद चन्द्रन को पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी। राजभवन के दरबार हॉल में पूर्वाह्न 09ः30 बजे आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में  मुख्यमंत्री  नीतीष कुमार, बिहार विधान परिषद के सभापति  देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष  अवध बिहारी चौधरी, राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, पटना उच्च न्यायालय एवं केरल उच्च न्यायालय के  न्यायाधीषगण, अवकाशप्राप्त न्यायाधीशगण, बार एसोसिएशन के सदस्यगण, वरीय अधिवक्तागण, बिहार के महाधिवक्ता, बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पटना उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के विभिन्न वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network