https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अगस्त 2023 : परसा। पटना से गोपालगंज फुलवरिया पैतृक आवास जाने के दौरान पूर्व सीएम श राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को परसा दरोगा प्रसाद राय चौक पर प्रो शिव कुमार प्रसाद राय के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। लालू राबड़ी को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जमकर लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

लालू राबड़ी ने बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओ से मिलकर हाल चाल जाना।लालू यादव भोजपुरी के पुराने अंदाज में लोगो से बात किया।पुराने अंदाज में बात कर लोगो की नब्बे की राजनीति दिनों का याद आ गया। लालू राबड़ी के दर्शन से कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखा गया जो एक नए रूप से युवाओ में ऊर्जा भरने जैसी थी। इस दौरान प्रो शिव कुमार प्रसाद राय, मिथलेश राय,नंदू राय, अखिलेश कुमार राय, शैलेन्द्र विद्यार्थी, चंदन कुमार राय, अर्जुन कुमार, ऋतिक कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network