आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 अक्टूबर 2022 : मोकामा। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण इस बार छठ घाटों की स्थिति ठीक नहीं है। छठ पर्व के दौरान मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के गंगा घाटों पर उमड़ने वाली हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने मोकामा के 21 घाटों को संवेदनशील और खतरनाक घोषित कर दिया है। मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने विभिन्न घाटों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सारे गंगाघाट खतरनाक है। गंगा घाटों पर रोशनी साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी। गंगा घाटों पर नव गस्ती दल तैनात रहेंगे। वॉच टावर से निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network