बोले- खुद को अनपढ़ बताना, पराक्रम की बात नहीं, शर्म की बात है, बयान दिखाता है कि कितने बड़े हैं अहंकारी

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 दिसंबर 2023 : पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में बयान दिया कि मैं दो-दो सीएम का बेटा हूं लेकिन फिर भी पढ़ाई नहीं की। मैं चाहता तो जाली डिग्री ले लेता लेकिन नहीं ली। ये हास्यास्पद बयान चर्चा में बना हुआ है इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इस बयान पर जब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने आपको अनपढ़ बताना, जिसको आप बहुत समझदारी वाली बात बताते हैं। ये बयान अपने आप में दिखाता है कि जिसके माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हों उनके लड़के रहते हुए तेजस्वी यादव ने पढ़ाई नहीं की, ये तो बहुत बड़े पराक्रम की बात नहीं है, ये तो अपने आप में शर्म की बात है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

  दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक आम आदमी के बच्चों के पढ़ाई- लिखाई से वंचित रहने की बात है तो लोग तो परिस्थितिवश, आर्थिक मजबूरी में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। वहीं अगर, आपके पास सारी व्यवस्था होते हुए भी आप पढ़ाई नहीं कर पाते हैं तो ये तो दो बातों को दिखाता है, कि आप पढ़ाई की महत्ता को जीवन में नहीं समझते हैं कि शिक्षा का जीवन में कितना महत्व है? या तो आप इतने अहंकारी व्यक्ति  हैं कि आप ये समझते हैं कि हमें जो जीवन में चाहिए वो तो मिल ही जाएगा। ये तो अपने मुंह पर खुद से कीचड़ लगाने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network