स्वर्गीय शैलेश प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शामायल अहमद के साथ में (पुरानी तस्वीर)

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 अप्रैल 2021 : पटना : प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के बिहार प्रदेश महामंत्री शैलेश प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन से पूरे संगठन में शोक का माहौल है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने पूरे राष्ट्र के शिक्षवोदो के साथ ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन किया। इस सभा में संगठन के सभी प्रदेशों के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवायी एवं स्वर्गीय शैलेश प्रसाद सिंह के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया साथ ही स्वर्गीय शैलेश कुमार सिंह के संगठन में योगदान पर भावुक हो कर चर्चा करते हुए शमायल अहमद ने कहा की स्वर्गीय शैलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के अहम कड़ी थे और उनके आकस्मिक दुखद निधन से पूरे सूबे में ग़म का माहौल है और इस क्षति पूरा करना असम्भव है। इस दुःख के घड़ी में पूरा संगठन स्वर्गीय शैलेश प्रसाद सिंह के शोक सनलिप्त परिवार के साथ है और उनके पुण्य दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते है।

इस शोक सभा में सभी 28 राज्यों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बिहार प्रांत के सभी 38 जिलों के ज़िला अध्यक्ष देवनंद झा , बिट्टु बिस्वास, रोहित वर्मा , नवज्योत नंदन वर्मा , प्रभाकर झा , लक्षमन झा , स्मिता सिंह , राजेश कुमार शर्मा , प्रभाकर झा , शेखर कुमार , सबटैण अहमद , केदार प्रसाद सिन्हा, हरेश प्रसाद , पंकज किशोर सिंह सहित अनेको सदस्यों ने दिवंगत शैलेश प्रसाद सिंह को भावभीनी आश्रुपूर्ण शृद्द्हंजली दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network