रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 अप्रैल 2021 : कैमूर : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने अब बड़ी-बड़ी हस्तियों को लीलने लगी है। मृतकों की गिनती बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे गिनती बढ़ रही है, लोग अंदर ही अंदर सहम जा रहे हैं। ताजा दुखद मामला कैमूर से है। कैमूर नवोदय के प्रिंसिपल राजेश कुमार सोनी की आज रविवार को कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कैमूर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी की तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई। वे कोरोना पॉजिटिव थे। उन्होंने आज बीएचयू में अंतिम सांस ली। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था। सूत्रों की मानें तो नवोदय विद्यालय में अभी 12वीं के विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं, जब तक इनके संबंध में मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आ जाता, तब तक उन्हें घर नहीं भेजा जा सकता है। दूसरी ओर, प्रिंसिपल के निधन से नवोदय परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि कल कई स्टूडेंट्स एक साथ पॉजिटिव हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network