रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 जून 2021 : पटना : भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में बंगाल में भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा विषय पर संवाद कार्यक्रम पर वर्चुअल बैठक आयोजित हुई.बैठक का संचालन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री नीतीश मिश्र ने किया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय कैलाश विजयवर्गीय जी का सारगर्भित उद्बोधन हुआ।संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के सह प्रभारी आदरणीय हरीश द्विवेदी जी, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी (भाईसाहब),सह संगठन मंत्री आदरणीय रत्नाकर जी सहित बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी जी,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री द्वय एवं पार्टी के नेता आदरणीय तारकिशोर प्रसाद जी एवं माननीय श्रीमती रेणु देवी जी ,प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी सहित बिहार भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी,सभी सम्मानित माननीय विधायक,माननीय विधान पार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता,बिहार प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष ने भाग लिया।

आज संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री माननीय कैलाश विजय वर्गीय ने बंगाल के चुनाव एवं चुनावोपरांत की घटनाओं, बंगाल में कॉंग्रेस शासनकाल, वामपंथी शासनकाल के समय की कुनीतियों, तुष्टिकरण की नीति,हिंसा की राजनीति तत्पश्चात ममता बनर्जी के नेतृत्व में टी.एम.सी. द्वारा भी उसी का अनुकरण करते हुए हिंसा की राजनीति सहित रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठ के संकट की विषद् चर्चा की. श्री विजय वर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हिंसावादी राजनीति के खिलाफ़ लोकतंत्र,तुष्टिकरण के कूनीति के खिलाफ, सबका साथ सबका विकास की नीति, अंत्योदय के साथ बंगाल के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के लिए लड़ेगी,तृणमूल कांग्रेस के हिंसा में बलिदान हुए कार्यकर्ताओं के न्याय के लिए लड़ेगी,टीएमसी सरकार की कुनीतियों से संकट में पड़े बंगाल के विरासत को देश के मानदंडों पर पुनः स्थापित करने के लिए लड़ेगी।साथ ही भाजपा देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा बंगाल के पुनर्निर्माण व भारतीय संस्कृति के अनुरूप सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध होकर संघर्ष करेगी।

इस वर्चुअल बैठक में अपने रोहतास जिला से जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी, विधान पार्षद श्रीमति निवेदिता सिंह, प्रदेश मंत्रीअजय यादव,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद,पूर्व विधायक राजेश्वर राज,पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव,त्रिविक्रम नारायण सिंह, रवि पासवान,शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह, तरुण पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह,विवेक सिंह, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, मंगलानंद पाठक,हरेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साह,सुधीर सिंह, राकेश सिन्हा,प्रकाश गोस्वामी,सत्यनारायण पासवान, संजय तिवारी, धीरज तिवारी, रेखा नागमणि, अमृता सिंह,आरती गुप्ता, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, रामायण पासवान,सुनील कु.सिंह,सरताज हुसैन, अरुण चौबे, बेचू महतो,प्रिंस राज, वंशीधर सिंह,आदि जिला के पदाधिकारी व सभी मंडल अध्यक्ष सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network