https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जुलाई 2023 : बलरामपुर /कटिहार : प्रखंड क्षेत्र में विगत तीन दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश ने क्षेत्र के खेत खलिहान सहित नदी नाले एवं गड्ढे को बहुत हद तक भर दिया है। ग्रामीण सड़कों में अत्यधिक कीचड़ एवं जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है।

शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ पूरा दिन टिप टिप बारिश होती रही। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है।अब लोगों को पंखा एवं कूलर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। बारिश की वजह से किसानों केेे चेहरे भी खिल उठे हैं।जिस किसान का धान काा बिचड़ा तैयार है वह किसान धान रोपनी की तैयारी में जुट गया है।किसान संंतु चौधरी, डब्ल्यू चौधरी, मोहम्मद सुलेमान, मोहसिन, सिकंदर, फैयाज आलम, मोहम्मद मुजीब आलम ने बताया कि इस तरह बारिश होती रही तो धान की रोशनी करने में किसानोंं को परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र में 8 से 10 दिनोंं के अंदर धान रोपनी का कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network