आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2024 : पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बने करीब पांच दिन गुजर गए, लेकिन, अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने और विभाग के बंटवारा नहीं होने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। जब शुक्रवार को इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द मंत्रालय का बंटवारा हो जाएगा। नीतीश कुमार को यह करना है। चौधरी ने आगे कहा कि राजद को इस पर नहीं बोलना चाहिए। राजद का जो इतिहास जानते हैं उनको पता होना चाहिए कि वो तो 1995 में 12 मंत्रालय में ही डेढ़ साल तक सरकार चलाते रहे। अभी तो हमलोग 9 मंत्री हैं। दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं। आगे मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार होगा।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम की कुर्सी भाजपा कोटे से जिन दो चेहरों को मिली है उनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं.  सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार एक बार फिर से गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे. वहीं नयी सरकार में सम्राट चौधरी को नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग, विजय सिन्हा को स्वास्थ्य और ग्रामीण कार्य विभाग, विजय चौधरी को संसदीय कार्य और वित्त विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास कार्य विभाग, प्रेम कुमार को कृषि विभाग, विजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग सौंपा जा सकता है. वहीं इस बार संतोष कुमार सुमन और सुमित सिंह को किसी बड़े विभाग की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.

सूत्रों के अनुसार बिहार में कैबिनेट का विस्तार भी 5 फरवरी के पहले ही कर लिया जाएगा. नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज मेरे साथ 8 अन्य लोगों ने शपथ ली है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब तक उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी अपने सिर से पगड़ी नहीं हटाते, तब तक स्थिति को ‘सामान्य’ नहीं माना जाएगा। चौधरी ने सितंबर 22 में नीतीश को राज्य की गद्दी से हटाने के बाद ही अपनी पगड़ी उतारने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि बिहार में केवल सरकार बदली है। लेकिन, अभी भी बहुत कुछ बाकी है।

भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा कहते हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का बंटवारा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। जल्द ही सब कुछ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार के साथ अन्य आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network