सीएम नीतीश कुमार ने पहले चरण एक विज्ञापन से 170 लाख नियुक्ति का रचा इतिहास, 2 नवम्बर को 25 हजार को देगे नियुक्ति पत्र

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 अक्टूबर 2023 : पटना। बिहार में द्वितीय चरण मे  1.20 लाख की  रिंक्ति आई है। बीपीएससी ने इसके लिए ,3 स 14 नवंबर तक आनलाईन आवेदन लेगा   7 से 10 दिसम्बर तक  परीक्षा होगी। घोषित तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार  1.70  पदों पर  एक विज्ञापन से नियुक्त की पहल का इतिहास रचा है।इन पदों लिए 8.10 लाख आवेदन आए। 1 .20 लाख का चयन हुआ  और एक लाख ने योगदान किया है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

नव नियुक्त 25 शिक्षकों को सीएम नीतीश कुमार के हाथों पटना के गांधी मैदान मेंआयोजित होने वाले भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र देने का भी रेकॉर्ड बनेगा। इसी मैदान में 1978 में तत्कालीन सीएम कर्पूरी ठाकुर ने करीब 6 हजार इंजीनयों को नियुक्ति पत्र दिया था।

नीतीश सरकार ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर डोमिसाइल नीति लागू करने का निर्णय और आदेश वापस कर लिया।कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत जन्म स्थान, लिअंग,जाति या धर्म के आधार पर किसी को कहीं नौकरी सै वंचित नहीं किया जा सकता।इसी का परिणाम रहा कि 12% राज्य के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है ।ये सभी अनारक्षित कोटि में जगह मिली है।50% आरक्षण का लाभ बिहार वासी को ही सुलभ है। 88% राज्य के लोग चयनित हुए  हैं। 
सच कहा जाय तो बिहार में इन दिनों नौकरी की बहार है।दो विज्ञापनों से 2.20 शिक्षकों नियुक्ति के साथ  गरीब परिवार के पढ़ाई-लिखाई में कमजोर छात्र के लिए मिशन द्रोणाचार्य आरंभ होगा।

 एक नजर प्रथम चरण:

प्राथमिक विद्यालय 1-5 के लिए  79943 पद अनुशंसा 70454 कुल रिक्ति का 88%, माध्यमिक विद्यालय 9-10 के लिए 32916  पद 26098 अनुशंसा कुल रिक्ति का 80%, इंटर विद्यालय 11-12 के लिए 57602 पद 23702 अनुशंसा कुल रिक्ति का 41%

68 हजार नियोजित शिक्षक शरीक हुए। 28815 उत्तीर्ण  हुए। कुल 88% बिहार के और 12% अन्य राज्यों के हैं। 75309 विद्यालयों के 2.25 करोड बच्चो को लाभ होगा । गरीब परिवारों कमजोर बब्चो के लिए मिशन द्रोणाचार्य  आरंभ होगा। छात्र-शिक्षक अनुपात प्राथमिक विद्यालय में 45 और माध्यमिक विद्यालय में 88  है। अब 38 और 50 हो जायेगा। राष्ट्रीय औसत अभी 30 और 22 है। 50125 पद खाली रह गया। इस द्वितीय चरण में 50 हजार जोडते हुए  मध्य विद्यालय  6-8 के लिए 31982 पद तथा माध्यमिक विद्यालय 9-10 के लिए 37724  सहित कुल 119832 पदों पर नियुक्ति होगी। STET द्वारा 45 विषयों के लिए परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network