आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 फरवरी 2024 : बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले जबरदस्त सियासी हलचल हो रही है। अचानक 15 कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सोमवार को तीन विधायक और हैदराबाद जाएंगे। बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनाने के बाद काफी उठापट चल रहा है। कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार में जबरदस्त सियासी हलचल हो रही है। 15 कांग्रेस विधायक अचानक हैदराबाद पहुंच गए है। सूत्रों के अनुसार, कल यानी सोमवार को तीन विधायक और हैदराबाद जाएंगे। वहीं, बिहार के दोनों डिप्टी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों डिप्टी सीएम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बिहार बीजेपी के इंचार्ज विनोद तावड़े से मिले। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार, लोकसभा चुनाव 2024, राज्य में एनडीए गठबंधन की मजबूती पर चर्चा हुई।

बिहार के दोनों डिप्टी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों डिप्टी सीएम ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बिहार बीजेपी के इंचार्ज विनोद तावड़े से मुलाकात की है। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार, लोकसभा चुनाव 2024, राज्य में एनडीए गठबंधन की मजबूती, तेजस्वी यादव के दावे को देखते हुए नीतीश सरकार के पास बहुमत होने और आगामी राज्य सभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network