कंगन घाट के पर्यटन भवन में सुनी मन की बात

पार्टी के झंडे व नेताओं के कटआउट से सजे मुख्य मार्ग 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जुलाई 2022 : पटना । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का आज पटना साहिब में भव्य स्वागत किया गया। अपने सम्मान और अभिनंदन से अभिभूत श्री नड्डा गाड़ी से निकल संक्षिप्त संबोधन करने से भी नहीं चूके। कार्यकर्ताओं व आम जनों के साथ कंगन घाट स्थित पर्यटन भवन में पीएम के मन की बात कार्यक्रम के बाद दर्जनों संस्थाओं की ओर से सम्मान में अंग वस्त्र देने का तांता लग गया।       

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नड्डा के छोटी पहाड़ी से पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही वहां बलराम मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौकशिकारपुर में सजे मंच और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोल माइक थाम ली और संबोधित किया। पूर्व उप महापौर संतोष कुमार मेहता, चौक मंडल के अध्यक्ष सन्नी यादव व प्रफ्फुल पांडे के साथ जला महावीर, सती सत्यवान, लखन श्याम विद्रोही मंडल और वार्ड 62 के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने यहां की कमान सम्हाल रखी थी। भगत सिंह चौक, मारवाड़ी सेवा समिति और कचौड़ी गली मोड़ पर वार्ड 66, संजीव यादव, शशि शेखर रस्तोगी, राजेश साह, खांजेकला मंडल, चित्रगुप्त मंडल, पूरबद्वार मंडल, मारूफगंज व मालसलामी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा किया। छोटी पहाड़ी, बाईपास रोड, गुरुगोविंद सिंह पथ, चौक, झाऊगंज, कंगन घाट सहित आस पास के इलाके को भाजपा के झंडे और नेताओं के भव्य कटआउट से पाट दिया गया था।       

तख्त श्री हरिमंदिर में श्री नड्डा ने मत्था टेका गुरु घर का आशीष लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, सांसद रामा देवी, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्य के मंत्री नारायण प्रसाद, निवर्तमान महापौर सीता साहू ने भी तख्त साहिब में मत्था टेका। वरिष्ठ भाजपा नेता और क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने सभी स्थानों पर उनकी आगवानी की। इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदाररंजित सिंह मसकीन ने सिखों के धार्मिक रित्यानुसार श्री नड्डा को चित्र, तलवार व अतिथियों को सिरोपा  भेंट किया। अतिथियों को जहां भगवा पगड़ी पहनाई गयी श्री नड्डा पीली पगड़ी से नवाजे गए।       

पीएम की मन की बात सुनने श्री नड्डा एवम अन्य अतिथि कंगन घाट के पर्यटन भवन में पहुंचते ही पार्टी के जयकारे से इलाका गूंज उठा। नेताओं ने पूरे मनोयोग पूर्वक पीएम के मन की बात सुनी। समयाभाव रहने के बाबजूद श्री नड्डा दर्जनों संस्थाओं की ओर से सम्मान व अभिनन्दन में  पुष्प-गुच्छ एवम अंग वस्त्र स्वीकारा और भव्य कार्यक्रम के लिये क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network