रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : पटना, 25 फरवरी। पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए हो गयी है। पहले इसकी कीमत 867.50 रुपए थी। 15 फरवरी को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस महीने अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 75 रुपए बढ़ चुकी है। यह कीमत बुधवार से लागू हो गयी। 19 किलोग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपए है। पहले इसकी कीमत 1717.50 रुपए थी। इस प्रकार व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपए की कमी की गई है। पांच किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 330 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network