आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अक्टूबर 2022 : मोकामा। विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव तीन नवंबर को वोटिंग होना है। दो बाहुबलियों के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर सबकी नजर टिकी हुई है। महागठबंधन के नेताओं ने जीत पक्की करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा के सांसद ललन सिंह मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि यहां बीजेपी 40 नहीं 80 स्टार प्रचारक उतार दे ,उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मोकामा की जनता महागठबंधन के पक्ष में है। छह नवंबर को परिणाम आएगा। और इस बार पचास हजार से ऊपर वोटों से जितना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network