https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 अगस्त 2023 : शेखपुरा। शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारियों की एक जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वर्तमान जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निहोरा प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा,मुंगेर प्रमंडल प्रभारी मुकेश कुमार विद्यार्थी,शेखपुरा विधानसभा प्रभारी जीवनलाल चंद्रवंशी, बरबीघा विधानसभा प्रभारी संजय कांत शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश नेताओं के सर्किट हाउस पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया।

बैठक में बताया गया कि 6 अगस्त से सभी प्रखंड में कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। अगले साल 24 जनवरी 2024 को कर्पूरी ठाकुर जी का 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। जबकि 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस से 31 अगस्त तक ग्राम संसद सद्भावना की बात का कार्यक्रम किया जाएगा।इस बैठक में नगर अध्यक्ष अनिल साव, धर्मेंद्र महतो ,अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा घाट कुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर नरसिंह महतो. व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, सुनील कुमार चंद्रवंशी, डॉ महेश महतो, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ,शिवली यादव, जय प्रकाश प्रसाद, संजय साव , विजय सिंह सहित अन्य बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network