रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 25 जुलाई 2021 : जलालपुर : राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आधी आबादी के आत्म सम्मान तथा बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव में उनकी भूमिका हो या विकासात्मक योजनाओं की बात हो।महिलाएं सबसे आगे है। अब महिलाओं को उद्दमिता के बल पर समाज में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत अभियान के तहत सैनेटरी नैपकिन एवं मास्क बनाने की इकाई के शुभारंभ करने के क्रम में रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कोरोना से आमलोगों को बचाने के लिए निशुल्क टीका देने की अदभूत घोषणा की है। आगामी छह महीने में छह करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में आमलोगों को सहयोग भी देना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व जितनी घोषणाएं की गई थी। सभी योजनाओं को पूरी की जा रही हैं। मैं पुनः अगस्त माह में भी छपरा का दौरा कर जिले की समस्याओं का समाधान करूंगा। महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि  बहू-बेटियों को उनकी सम्मान की रक्षा के लिए नैपकिन वितरण अभियान शुरू किया गया है। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के हर गांव में दस लाख नैपकिन का वितरण निशुल्क किया जाएगा।इस महाअभियान के लिए पैन फाउंडेशन धन्यवाद का पात्र है।सांसद ने कहा कि यह अभियान जनजागरूकता अभियान भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए निशुल्क वितरण किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार कटिबद्ध है।

सांसद ने पैन फाउंडेशन के सीएमडी जेके जैन को नैपकिन वितरण अभियान की सफलता के लिए बधाई भी दी। छपरा विधायक डा.सीएन गुप्ता ने कहा कि छपरा के विकास के लिए मैं सदैव उपमुख्यमंत्री जी मिलता रहा हूं।उन्होंने आश्वासन भी दिया है।अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने कहा कि जिले के सभी मुख्य बाजारों पर सफाई तथा स्वच्छता पर ध्यान देने की मांग की।उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना भी की।डा.महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नैपकिन इकाई का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। 

संचालन बृजमोहन सिंह तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह ने किया।समारोह को पूर्व विधान पार्षद डा.महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू,ज्ञानचंद मांझी,जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर,सीवान के भाजपा अध्यक्ष संजय पांडेय, रामदयाल शर्मा, सीएस जनार्दन सुकुमार, ब्रजेश रमण,जिला पार्षद प्रियंका सिंह,महिला भाजपा अध्यक्ष अनु सिंह,उमेश तिवारी,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network