रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 जून 2021 : कैमुर: मंगलवार को भभुआ समाहरणालय सभाकक्ष में कैमुर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आपदा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

  1. नाव की स्थिति – आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित अंचल एवं उनमे नावो की संख्या निम्नवत है
  2. रामगढ़ 9, दुर्गावती 2, नुआंव 10, कुल 21,उक्त अंचलों में नाव का दर निर्धारित है। नाव/नाविक का भुगतान लंबित नहीं है,सभी निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा कर लिया गया है, सभी निजी नावों का नवीकरण भी कर लिया गया है।
  3. राहत सामग्री दर का निर्धारण- दिनांक 25 मई को राहत सामग्री की निविदा हेतु आयोजित क्रय समिति की बैठक में दर का निर्धारण एवं आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है।
  4. पशुचारा का दर निर्धारण/पशु दवा- दिनांक- 29 मई को चारा आपूर्ति की निविदा हेतु आयोजित क्रय समिति की बैठक में दर का निर्धारण एवं आपूर्तिकर्ता का चयन कर लिया गया है। बाढ़/सुखाड़ के लिए आवश्यक कुल 39 प्रकार की दवाएं सभी पशु चिकित्सालय पर उपलब्ध है।
  5. आबादी निष्क्रमण- अंचलाधिकारी दुर्गावती, रामगढ़ एवं नुआंव द्वारा कुल 7 चिन्हित स्थलों की सूची उपलब्ध कराई गई है जो निम्नवत है,(1) – दुर्गावती- उच्च विद्यालय, कल्याणपुर,उ0वि0 धनेक्षा,उच्च विद्यालय छांव, उच्च वि0,कर्णपूरा। (2) – रामगढ़- मध्य विद्यालय आटडीह एवं मध्य विद्यालय नरहन जमुरना। (3) – नुआंव- जायसवाल उच्च विद्यालय नुआंव
  6. आपातकालीन संचालन केंद्र- जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 के तर्ज पर संचालित है जिसका मो0- 06189-222080 तथा ईमेल0- [email protected] है।
  7. तटबंध सुरक्षा- कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर के पत्रांक 370 दिनांक 20/05/2021 द्वारा प्रतिवेदन किया गया है कि कैमूर जिला अंतर्गत कोई भी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध निर्मित नहीं है। जहां-जहां नदी से गांव को खतरा था वहां वहां सुरक्षात्मक कार्य वर्ष 2020 बाढ़ की पूर्व करा लिया गया था। एक जगह कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा गया है परंतु इसकी स्वीकृति विभाग से अबतक और प्राप्त है।
  8. आपदा राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मियों का टीकाकरण- अंचलाधिकारी दुर्गावती रामगढ़ एवं नुवांव को इस कार्यालय के पत्रांक 504 दिनांक 31/05/2021 द्वारा दिनांक 01/06/2021 से 05/06/2021 टीकाकरण कराने हेतु निर्देश दिया गया है।
  9. मानव दवा की उपलब्धता- सिविल सर्जन कैमूर द्वारा प्रतिबंधित किया गया है कि मेडिकल टीम का गठन कर लिया गया है। सभी संबंधित प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा पदाधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित है तथा बाढ़ एवं सूखा हेतु आवश्यक कुल 130 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
  10. कृषि विभाग- जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर द्वारा प्रतिबंधित किया गया है कि आकाश मी फसल योजना खरीफ वर्ष 2021 तैयार कर ली गई है।
  11. पीएचइडी- कार्यपालक अभियंता पीएचईडी कैमूर को इस कार्यालय के पत्रांक 503 दिनांक- 31/05/2021 द्वारा कार्यवाही में वर्णित बिंदुओं पर कार्रवाई करते हुए अनुपालन की मांग 03/06/2021 तक की गई है।
  12. वर्षापात- सभी अंचलों में वर्षा मापी यंत्र कार्यरत है। जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार दिनांक 01/05/2021 से 30/05/2021 तक जिला में कुल 149.97 mm वर्षा दर्ज की गई है।
  13. सामुदायिक रसोई- जिला अंतर्गत कुल 13 स्थानों पर सामुदायिक रसोई स्थापित किया गया है। दिनांक 05/05/2021 से दिनांक 30/05/2021 तक कुल 47712 व्यक्तियों ने भोजन किया है।
  14. बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/ मोहनिया इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network