आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 फरवरी 2023 : शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन लोग शनि मंदिरों में तेल व दीपक अर्पित करते हैं। इसके अतिरिक्त भी शनि देव की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। तुला राशि शनि की उच्च राशि है, वहीं मेष शनि नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष में शनि ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है जो पीडि़त होने पर ही नकारात्मक फल देता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं है। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। वहीं अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो मनुष्य पर कई तरह के संकट आते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका बना हुआ काम बिगड़ जाता है। खासकर शनिवार को तो कुछ न कुछ नुकसान जरूर होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो आपको शनि को शांत करने के लिए कुछ उपाय करने के साथ विशेष पूजन विधि से शनिदेव को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

पीपल के पेड़ की पूजा से कम होता है साढ़साती का प्रभाव

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करने, जल अर्पित करने और उस पर तेल का दीया जलाने से शनि देव की कृपा बरसती है। पीपल के पेड़ की पूजा से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे साढ़े साती का प्रभाव भी कम होता है। शनिवार के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है और राहु-केतु के दोष भी शांत हो जाते हैं।

शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से साढ़े साती का प्रभाव कम करने लिए शनिवार का दिन उत्तम होता है। इस दिन शनिदेव के मंत्रो का जाप करने और शिव चालीसा का पाठ करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शनि मंदिर जाकर शनि चालीसा और आरती करने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार को करें इन चीजों का दान

शनिवार के दिन काला कंबल और काले वस्त्र का दान उत्तम माना गया है। शनिवार को काले वस्त्र या काला कंबल किसी जरूरतमंद को दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। काली वस्तुएं शनि देव को अत्यंत प्रिय हैं। इस दिन लोहे का दान करने से भी शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं। शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तु का दान करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को अनाज का दान करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या का असर कम होता है और शनि देव प्रसन्न भी होते हैं।

हनुमानजी को चढ़ाएँ नींबू व 4 लौंग

कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो किसी हनुमान मंदिर जाएं और अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग रख लें। इसके बाद मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें। फिर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और नींबू लेकर कार्य प्रारंभ कर दें। इससे आपके कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

शनिवारको इन मंत्रों के जाप से दूर होते हैं कष्ट
शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:।
शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नम:।
शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनि: प्रचोद्यात्।।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network