आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 जुलाई 2022 : परसा। थाना क्षेत्र के बहरमाड़र गाँव में एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हो गई। मृतक किशोरी पशुराम शर्मा की पुत्री अनु कुमारी बताई जाती है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी।उसी समय तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुआ और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई।जिसको परिजनों द्वारा परसा समुदायिक स्वस्स्थ केंद्र भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।मृतक किशोरी इंटर की छात्रा थी।मौत की खबर मिलते ही पिता पशुराम शर्मा, माता सीमा देवी,साहेब कुमार शर्मा,बहन सुनीता देवी,अनिता देवी, रूबी देवी,दादा बुटाई ठाकुर की चीख पुकार से महौल गमहीन हो उठा था।घटना की सूचना पर जीप सदस्य विनोद राय,जीप प्रत्याशी साजिद अनावर,एजाज अहमद पहुँच परिजनों से मुलकात कर घटना की जनकारी लिया और परिजनों को सांत्वना दिया।घटना की खबर पर पुलिस पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network