https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 जुलाई 2023 : भोपाल: राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. तकनीकी खराबी आने के कारण भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया. राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेंगलुरु से विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेकर चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली वापस लौट रहे थे. बाद में दोनों को इंडिगो एयरलाइंस की रवाना किया गया.

सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में थे। बैठक खत्म होने के बाद दोनों एक साथ दिल्ली लौट रहे थे। इस बैठक में देशभर की 26 पार्टियां शामिल हुई थीं। उनके विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। जिसके बाद भोपाल में लैंडिंग कराई गई।

भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने कई कांग्रेस नेता पहुंच गए. कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और शोभा ओझा ने मुलाकात की. बता दें कि मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network