आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 दिसंबर 2023 : मध्‍य प्रदेश कैबिनेट का विस्‍तार सोमवार को हो गया है। 18 मंत्री, 6 स्‍वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री और 4 राज्‍य मंत्रियों ने शपथ ली है। मोहन कैबिनेट में सबसे अमीर विधायक चैतन्‍य कश्‍यप को भी जगह मिली है। बतौर कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सरकार में शामिल किए गए उदय प्रताप सिंह, करण सिंह वर्मा, इंदर, एंदल सिंह, कंसाना सिंह परमार, निर्मला भूरिया और नागर सिंह चौहान को कैबिनेट में जगह दी गई है। कुल 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 6 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, धर्मेंद्र लोधी, गौतम टेटवाल, नारायण पवार को शामिल किया गया है। राज्य मंत्री के रूप में यह रहे संगठन की पसंद मोहन यादव सरकार में 4 राज्यमंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network