रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 नवम्बर 2021 : नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में देहांत हो गया । वह बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। रविवार को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती अपनी मां के अंतिम दर्शन करने के लिए  लखनऊ से नई दिल्ली  पहुंच गईं हैं । रामरती देवी का 92 वर्ष की थीं। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। रविवार को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को मायावती के नई दिल्ली के आवास, तीन त्यागराज मार्ग पर रखा गया है। 
 बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी।  करीब एक वर्ष बाद   रामरती देवी ने भी अंतिम सांस ली।  प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में देहांत हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती की माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती जी की माता जी का निधन बेहद दु:खद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही शोकाकुल स्वजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network