आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2023 : नई दिल्ली। केन्द्रीय स्सकृति मंत्रालय ने आज पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू गांधी शांति पुरस्कार चयन समिति के सदस्य मनोनीत किया है। केन्द्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी के अनुसार श्री नायडू को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सदस्य मनोनीत किया है। उनका यह कार्यकाल 15 मार्च, 2024 तक के लिए है।

प्रधानमंत्री चयन समिति के अध्यक्ष हैं। महात्मा गांधी की 1995 में  125वीं जयंती वर्ष में केन्द्र सरकार ने  इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ रुपए नगद के साथ प्रशस्ति पत्र व खादी का अंग वस्त्र मिलता है।गां के विचार व आदर्श के अनुरूप का करने वाले व्यक्ति या संस्था को यह पुरस्कार मिलता है।यह दंश-विदेश के किसी भी व्यक्ति,जाति व धर्म के व्यक्ति या किसी संगठन या संस्थान को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network