इसरो चीफ डॉ सोमनाथ बोले-अगर सब कुछ सही रहा तो 23 अगस्त की शाम 5:45 बजे लैंडिंग संभव होगी.दो साल में 100 से ज्यादा टेस्ट, फिर चंद्रयान-3 के लिए भरी उड़ान

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 जुलाई 2023 : भारत का तीसरा “मून मिशन “चंद्रयान-3″शुक्रवार को दोपहर 2.35 मिनट पर लॉन्च हो गया. यह करीब 42 दिन बाद चंद्रमा पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 को विशालकाय LVM3 Rocket के जरिये लॉन्च किया गया है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस रिसर्च सेंटर से चंद्रयान ने उड़ान भरी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के लिए चंद्रयान-3 मिशन बेहद खास है. दुनियाभर की नजरें इस प्रोजेक्ट पर टिकी हैं।चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल हो गई है. इसरो ने बताया कि एलवीएम3 एम4 वाहन ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है. लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा और यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

कब चांद पर पहुंचेगा चंद्रयान?

इसरो चीफ डॉ सोमनाथ ने कहा है कि 1 अगस्त को लूनर ट्रांजेक्शन, 17 अगस्त को मॉड्यूल सेपरेशन होगा. इसके बाद अगर सब कुछ सही रहा तो 23 अगस्त की शाम 5:45 बजे लैंडिंग संभव होगी.दो साल में 100 से ज्यादा टेस्ट, फिर चंद्रयान-3 के लिए भरी उड़ान इसरो चीफ डॉ सोमनाथ ने कहा कि अगर चंद्रयान-3 और उसके बाद विक्रम लैंडर ने चांद को कैप्चर कर लिया, तब मिशन पूरा हो जाएगा. हर स्टेप बेहद मुश्किल है. पर हमें उम्मीद है.पिछले दो सालों में हमने 100 से ज्यादा टेस्ट किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network