झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ओडीशा और तेलंगाना बीजेपी नेता इंद्र सेन रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के राज्यपाल बने

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 अक्टूबर 2023 : नई दिल्ली। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये नई नियुक्तियां करते हुए बेहद खुशी हुई.

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को यह जानकारी दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे. उन्हें प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है.  59-वर्षीय रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। मुख्यमंत्री रहते वे विधानसभा का चुनाव हार गये थे।वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। रघुवर दास 1977 में जनता दल का हिस्सा थे और 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्हें 2004 में भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. भाजपा के जमीनी नेता दास टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी हैं. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं. 

कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू?

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को जुलाई, 2021 में राज्य का गवर्नर बनाया गया था।

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है. इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network