रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 10 अक्टूबर 2021 : नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी संसद की  कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति के  अध्यक्ष बने हैं।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के साथ विचार-विमर्श करके शनिवार को कई विभागों संबंधित संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है।भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को  भूपेंद्र यादव की जगह मिली  है जो कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री बने हैं । भूपेंद्र यादव  भाजपा का महामंत्री और बने प्रभारी थे। संगठन के दायित्व से भी उन्हें मुक्का दिया गया है। लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, साल 2021-22 के लिए समितियों का पुनर्गठन 13 सितंबर से प्रभावी रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं  भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद वित्त मामलों की संसदीय समिति में सदस्य बने हैं । पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति में बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति में सदस्य और  भाजपा की लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेल संबंधी समिति में सदस्य बनाया गया है।अधिसंख्य समितियों अध्यक्ष यथावत रखे गये हैं।हर साल विभागों से संबंधित 24 स्थायी समितियों का गठन किया जाता है। हर समिति में लोकसभा से 21 सदस्य और राज्यसभा से 10 सदस्य होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network