सीएम नीतीश कुमार ने लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से बात की और मृतक के निकट आश्रित को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 अक्टूबर 2021 : जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने की  बिहार के और दो मजदूरों की  गोली मारकर हत्या एक गंभीर रूप से घायलन्यूज डेस्क, 18 अक्टूबर।  कश्मीर के कुलगाम जिले के लारन गंजीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने आज भी  घर में घुसकर दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये तीनों अररिया के रहने वाले जोगिन्दर ऋषिदेव और राजा ऋषिदेव देव की हत्या कर दी गयी चुनचुन ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल है।जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।   

सीएम नीतीश कुमार ने लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से बात की और मृतक के निकट आश्रित को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।बीते दिन श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यूपी के  सगीर अहमद (56) को पुलवामा जिले में गोली मारी गई थी और बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी गई थी। उसके पहले गोलगप्पा बेचने वाले बिहार वासी वीरेंद्र पासवान हत्या कर दी गयी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले-आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से चुन-चुनकर बदला लेंगे।जम्मू-कश्मीर में नागरिकों को निशाना बनाये जाने की घटनाओं के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को संकल्प लिया कि निर्दोष नागरिकों के एक-एक कतरा खून का बदला आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति तथा लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के तेजी से विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।सिन्हा ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम आवाम की आवाज में कहा, मैं शहीद नागरिकों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आतंकवादियों, उनके हमदर्दों को निशाना बनाएंगे और निर्दोष नागरिकों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network