रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 सितम्बर 2021 : नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मिले। दोनों की मुलाकात को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जाने लगीं। अमरिंदर ने बाद में इस मुलाकात का मकसद बताया।अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की। गृह मंत्री से कृषि कानूनों को वापस लेकर, एमएसपी देकर और फसल विविधीकरण का समर्थन करके संकट का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है। बीजेपी में अमरिंदर के शामिल होने की अटकलों के बीच यह मुलाकात हुई। करीब एक घंटे तक चली इस मीटिंग के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी। इसका मकसद बताया। इसे लेकर उन्‍होंने एक ट्वीट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network