1868 रुपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही धान की खरीद ।

सासाराम। जिलाधिकारी पंकज दीक्षित के निर्देश पर जिले के आठ पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में गुरुवार से धान की खरीद शुरू कर दी गई है। जिनमें चेनारी प्रखंड के सदोखर पैक्स, दिनारा प्रखंड के तेनुअज पैक्स, करगहर प्रखंड के बड़की खरारी पैक्स, कोचस प्रखंड के चितांव, डेहरी प्रखंड के जमुहार, नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर, नासरीगंज प्रखंड के अमियावर एवं नासरीगंज व्यापार मंडल शामिल है। ज्ञात हो कि धान अधिप्राप्ति के लिए 210 पैक्स एवं दस व्यापार मंडल का चयन किया गया है। वहीं 37 डिफॉल्टर पैक्सों को उनके निकटतम पैक्स से जोड़ा गया है। जिनके द्वारा धान अधिप्राप्ति की जाएगी। डीएम ने किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर की मदद लेने एवं कार्यालय के ऑपरेटर को सक्रिय रखने की बात कही है। धान अधिप्राप्ति के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर पैक्स एवं व्यापार मंडल का भौतिक सत्यापन संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। साथ हीं सभी एसडीओ अपने-अपने क्षेत्र के पैक्स गोदाम एवं सीएमआर गोदाम की जांच में जूटे हैं। डीएम के निर्देशानुसार धान देने वाले किसानों को 48 घंटों के अंदर राशि भुगतान किया जाएगा अन्यथा लेटलतीफी होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। धान की अधिप्राप्ति 1868 रुपये प्रति क्विंटल कि दर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network