आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 जनवरी 2024 : अयोध्या में रामजन्म भूमि पर नवनिर्मित विशाल एवं भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे। इस मौके पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन में सबसे आगे रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

अभी तक उनकी तबीयत और उम्र को देखते हुए कहा जा रहा था कि शायद वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न हो सकें, लेकिन अब उनकी उपस्थिति पर मुहर लग गई हैराम मंदिर निर्माण को राजनीति का केंद्रीय मुद्दा बनाने में लालकृष्ण आडवाणी ने अहम भूमिका अदा की। वह आडवाणी ही थे जिन्होंने विहिप की ओर से शुरू किए गए आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन बनाया। सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाल कर इस आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाया। इसी आंदोलन की बदौलत भाजपा की ताकत बढ़ाई। विवादस्पद ढांचा विध्वंस मामले में आरोपी बनाए गए थे। वर्तमान में आडवाणी सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network