सासाराम लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में इस बार लोजपा व भाजपा की बनेगी सरकार हमारी पार्टी जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है चिराग ने शनिवार को सासाराम चेनारी करगहर दिनारा में एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि लोग कयास लगाते रहे हम महागठबंधन के साथ किसी भी परिस्थिति में नहीं जाएंगे | मैं मुख्यमंत्री के रेस में भी नहीं हूं यह भ्रम फैलाया जा रहा है | लोजपा प्रमुख ने कहां की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि कोई उनसे सवाल पूछे इसी वजह से मुझे नापसंद करते हैं | उन्होंने कहा कि लोजपा को भाजपा की बी पार्टी करना गलत है चिराग ने कहा कि शेर का बच्चा हूं जंगल चीर कर निकलूंगा |

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार सीधे कभी चुनाव नहीं लोड़ खुद के प्रदर्शन का पता नहीं है और कप्तान बने हैं | चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जनता की नहीं सुनते केवल अपनी बात करते हैं | इनके कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ गई है | शिक्षा व स्वास्थ्य की हालत भी दयनीय है | उन्होंने कहा कि बिहार के लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं |

उन्होंने सासाराम से लोजपा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद करगहर से प्रत्याशी राकेश सिंह उर्फ गबरू चेनारी से चंद्रशेखर पासवान दिनारा से राजेंद्र सिंह को अपना मत देकर विजई बनाने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया | कार्यक्रम में युवा के जिला अध्यक्ष प्रेम तोष कुमार बंटी जिला मीडिया प्रभारी उमेश प्रसाद श्रीवास्तव राजू पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network