सासाराम। जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव परिणामों के अनुसार एनडीए व महागठबंधन के बीच मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। सासाराम, डेहरी, काराकाट, दिनारा, करगहर, नोखा एवं चेनारी विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी जीत का परचम लहराया। जिले के पांच विधानसभा सीटों पर एनडीए एवं महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर ज्यादा रहा। वहीं डेहरी व करगहर विधानसभा सीटों पर काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला।चेनारी में कॉंग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम को 71701 वोट जबकि जेडीयू के ललन पासवान 53698 वोट प्राप्त हुआ। सासाराम से राजद के राजेश गुप्ता को 82949 वोट जबकि जदयू के अशोक कुमार को 56745 मत प्राप्त हुए। करगहर से कांग्रेस के संतोष मिश्रा को 60034 वोट,जदयू के वशिष्ठ सिंह को 55558 वोट दिनारा से लोजपा के राजेंद्र सिंह को 51313 वोट वहीं आरजेडी के विजय मंडल को 59541 वोट मिले। नोखा से राजद की अनिता देवी को 63270 जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी को 46541 वोट। काराकाट से माले के अरुण सिंह को 82700 वहीं भाजपा के राजेश्वर राज को 64511 वोट एवं डिहरी से राजद के फतेह बहादुर सिंह को 64567 जबकि बीजेपी के सत्यनारायण सिंह को 64103 वोट मिले। इस पूरे चुनावी मुकाबले में एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी लोजपा ने काराकाट सीट को छोड़कर सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को भारी नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण एनडीए जिले में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। लोजपा यदि एनडीए के साथ चुनाव लड़ती तो जिले की तस्वीर कुछ और होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network