दावथ : बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज दिनारा विधान सभा क्षेत्र के 19 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा। चौक चौराहों पर जो लोग चाय पर चर्चा करतें नजर आ रहे थे उनके चेहरे पर मतगणना का अंतिम निर्णय सुनने के लिए व्याकुल दिखे। क्योकि सभी अपने-अपने पार्टीयो के किस्मत का निर्णायक फैसला आ जाने का इंतजार करेंगे। किसके सर पर बंधेगा सेहरा कौन होगा विजय रथ पर सवार यही सवाल के साथ मन में उत्सुकता दिख रहा है। अगर देखा जाए तो दिनारा विधानसभा में त्रिकोणीय लड़ाई मानी जा रही हैं।एनडीए से जयकुमार सिंह,राजद से विजय मंडल व लोजपा से राजेन्द्र सिंह के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन के जरिए दिन भर पैनी नजर के साथ नजर गड़ाये नजर आनें वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network