• अपने संबोधन के दरम्यान बीच में भोजपुरी भाषा में भी अपार जन समूह को संबोधित किया।
  • माँ ताराचंडी की इस पावन अवसर पर भइया- बहनी लोगन के प्रणाम करत बानी।
  • लोगों को संबोधन के दरम्यान उन्होंने रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।
  • मातृभाषा में शिक्षा का विकास हो राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दिया गया है।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग और सभी उच्चस्तरीय पढ़ाई भी मातृभाषा में कराया जायेगा
  • छोटे किसानों, मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है।
  • बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो स्वामित्व कार्ड जारी किया जायेगा ।

सासाराम, 23 अक्तूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए के समर्थन में सुअरा के बियाडा मैदान में अपनी 40 मिनट के संबोधन में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार किसानों और जवानों की धरती रही है। विपक्ष ने पन्द्रह साल के शासन काल में जमकर लूटा। तब विपक्ष का ध्यान सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ और अपने तिजोरी भरने पर लगा था।
बिहार को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए हम सभी लगे हुए हैं। बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के लोग कभी कन्फ्यूजन में नहीं रहते। बिहार के लोगों की स्पष्टता उनकी पहचान है। बिहार के लोगों ने मतदान के इतने दिन पहले ही अपनी स्पष्टता से साबित कर दिया है कि बिहार में फिर इस बार एनडीए सरकार।

मात्र 18 महीने में विपक्ष ने फिर वही कारनामे शुरू कर दिये थे जो पन्द्रह साल के शासन काल में किये थे। यहाँ के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इस बात को समझा तो वे उनसे अलग हो गये। नये टेक्नोलॉजी और ड्राॅन से विकास के कार्य को अंजाम दिया जायेगा।


अब गाँव का नागरिक भी स्वामित्व कार्ड के माध्यम से आसानी से लोन ले सकेगा। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को दस साल के लिए आरक्षण के लाभ को बढ़ाया दिया गया है। सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ उनके आर्थिक स्तर का आकलन कर दिया जायेगा। बिहार में लाखों- करोड़ो रूपये खर्च कर आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए स्वामित्व कार्ड जारी किया जायेगा।
बिहार को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए एनडीए की सरकार बनाना जरूरी है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों के खाते में 10 करोड़ रूपये डाले गये हैं। यहाँ के नौजवानों और छात्रों को भरपूर सहयोग करेगी एनडीए सरकार। प्रधानमंत्री की इस रैली में मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, वी आई पी चीफ मुकेश साहनी स्थानीय भाजपा सांसद छेदी पासवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network