नोखा। नोखा विधानसभा सीट से महागठबंधन की तरफ से राजद उम्मीदवार अनिता देवी (65690 वोट) ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी नागेन्द्र चंद्रवंशी (48018 वोट) को 17662 मतों से हरा दिया है। अनिता देवी बिहार के पूर्व मंत्री जंगी चौधरी की पतोहू एवं पूर्व मंत्री आनंद मोहन सिंह की पत्नी हैं।वर्ष 2015 में आनंद मोहन सिंह के प्रदेश में आयोजित राजद के अतिपिछड़ा सम्मेलन के दौरान मंच पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद अनिता देवी 2015 के विधानसभा चुनाव में अपनी ससुर व पति की परंपरागत नोखा सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची थीं। जंगी चौधरी व आनंद मोहन बिहार में नोनिया का चर्चित नाम रहे हैं। इसी आधार पर अनिता देवी को राजद ने एंट्री दी जिस विश्वास पर वह खरी भी उतरीं। नोनिया व यादव मतदाता बहुल वाली नोखा सीट पर जातीय समीकरण के अलावा शहरी क्षेत्र का भी काफी प्रभाव है। वर्ष 2000 से यहां की सीट पर भाजपा के रामेश्वर प्रसाद विजयी होते आये थे परन्तु 2015 में इस सीट पर राजद नेत्री अनिता देवी ने उनके विजय रथ को रोक दिया एवं भाजपा के कद्दावर नेता रामेश्वर प्रसाद को हरा कर विजयी हुई। हालांकि 2020 को लेकर जदयू अपनी सीट मानकर चुनाव की तैयारियों में जुटी रही। वहीं, राजद भी महागठबंधन को साथ लेकर चुनावी लड़ाई की तैयारियों में जुट गई थी।

चार बार भाजपा का रहा है कब्जा:
नोखा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक चार बार भाजपा का कब्जा रहा है। भाजपा के कद्दावर नेता रामेश्वर प्रसाद सबसे अधिक चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि चार बार वे भाजपा पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते परन्तु उन्हें 2015 में अनिता देवी से शिकस्त खानी पड़ी। इस बार भाजपा ने अपनी सीट जदयू को दे दी बावजूद एनडीए उम्मीदवार नागेंद्र चन्द्रवंशी को यहां से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network