आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 सितम्बर 2022 : दिल्ली : मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। राजू श्रीवास्तव के परिजन ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। राजू श्रीवास्तव बीते करीब 41 दिन से बेहोश थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टर्स राजू को लगातार बचाने की कोशिश कर रहे। साथ ही कॉमेडियन राजू के फैंस भी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। राजू श्रीवास्तव के निधन के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्रियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली में किया जाएगा।