उनके पिता भी भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं, जज के रूप में डीवाई चंद्रचूड़ की पहली नियुक्ति साल 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट में हुई थी. 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 नवम्बर 2022 : नई दिल्ली।  जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।  राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सुप्रीम कोर्ट के जज, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा.

08-11साल 2000 में पहली बार जज बने थे चंद्रचूड़

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ 2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। उससे पहले वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। जज के रूप में उनकी पहली नियुक्ति साल 2000 में बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई थी. उससे पहले 1998 से 2000 तक वह भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसीटर जनरल रहे। उन्होंने 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने प्रतिष्ठित हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की।

पिता भी रहे भारत के मुख्य न्यायाधीश

11 नवंबर 1959 को जन्मे जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता भी भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं. उनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ सबसे लंबे समय 1978 से 1985 तक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network